CM साय ने घर पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, PM मोदी के लिए मांगी लंबी उम्र और यश, सेवा संकल्प अभियान के बीच मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर किया दीप प्रज्वलित, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह दीप प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देने और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान से जुड़कर जनकल्याण और सेवा के कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

  कांग्रेस शास. में दीपक बैज,अपनी सरकार होते हुए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्यों कुछ कह नहीं पाए:संजय श्रीवास्तव

‘विकसित भारत’ के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें, इसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.