कटघोरा-पाली मार्ग से सवा करोड़ का गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटघोरा-पाली मार्ग से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को 17 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा (CG 04QD 7255) में अवैध रूप से गांजा ले जाया जा रहा है, जिसे कटघोरा की ओर से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश पहुंचाया जाना था। सूचना के आधार पर थाना रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में टीम ने नेशनल हाईवे पर नवापारा चौक (भेड़ीमुंडा) के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मामले में आरोपी अमित कुमार केवट, निवासी भुतही टोला बुढार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी गोपाल सतपथी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.