कोरबा शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण: रिटायर्ड ASI के घर चोरों का धावा, लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया

शादी की खुशियों के बीच शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सिविल थाना क्षेत्र के CSEB कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक रिटायर्ड ASI के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड ASI गिल्डवीन कुमार अपने बेटे की बारात लेकर परिवार सहित कोरबा से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया और कीमती सामान सहित लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आसपास के क्षेत्र में जांच की।

बताया जा रहा है कि इसी घर में इसी साल जनवरी माह में भी करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार दूसरी बार चोरी होने से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

  वार्ड परिसीमन में निगम की लापरवाही, एमपी नगर के मतदाताओं को वोट डालने जाना पड़ेगा शिवाजी नगर, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव ने की आपत्ति

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.