10वीं बोर्ड परीक्षा में नकल का मामला: चिट के सहारे लिखते 3 छात्र पकड़े गए, केंद्राध्यक्ष हटाए गए

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चल रही 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है। गणित विषय की परीक्षा में चिट के सहारे उत्तर लिखते हुए तीन छात्रों को उड़नदस्ता टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान की गई, जहां तहसीलदार की मौजूदगी में छात्रों को नकल करते हुए पाया गया।

गणित परीक्षा के दौरान पकड़े गए छात्र

जानकारी के अनुसार मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सलका अधीना परीक्षा केंद्र का है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन छात्र चिट के सहारे प्रश्नों के उत्तर लिखते हुए मिले।

टीम ने मौके पर ही तीनों छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

केंद्राध्यक्ष को तत्काल हटाया गया

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष रज्जाक अंसारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह नए केंद्राध्यक्ष के रूप में सतीश पांडेय की नियुक्ति की गई है।

साथ ही पूर्व केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  CG News तहसीलदार सस्पेंड: बिना अनुमति मुख्याल से गायब रहना पड़ा महंगा, कमिश्नर ने किया निलंबित, रायपुर अटैच

अन्य परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

इस घटना के बाद जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 346 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।