कटघोरा वनमंडल द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर पुटा में निकली जनजागरूकता रैली

कोरबा 07 मार्च। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के मदनपुर सर्किल के वन प्रबंधन समिति पुटा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में अग्नि सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मौजूद डिप्टी रेंजर मंगल सिंह नायक ने ग्रामीणों को जंगल में आग नहीं लगाने की हिदायत दी। बैठक के बाद विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा हेतु जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में गांव की महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जो अग्नि सुरक्षा का संकल्प लेते हुए गांव की गलियों में नारे लगाते हुए संदेश दिए कि जंगल को बचाना है, वन में आग नहीं लगाना है। रैली में शामिल होने वालों में गांव की सरपंच श्रीमती प्रमिला, उपसरपंच राजू सिंह, वन प्रबंधन समिति पुटा के अध्यक्ष अजमेर, उपाध्यक्ष दिलेश्वर, फड़ मुंशी शिवमंगल सिंह, चन्द्रा गिरी, बेरियर प्रभारी महेश श्याम, वनरक्षक पवन बिंझवार, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुभाष नायक प्रमुख थे। ज्ञात रहे एक दिन पूर्व कटघोरा वनमंडल के डीएफओ कुमार निशांत द्वारा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई थी, जिसमें उन्होंने अग्नि सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए आदेशित किया था कि वनों को आग से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार के साथ वन्य क्षेत्रों में जनजागरूकता चलाई जाए।

  बच्चा या शैतान? बिलासपुर में क्रूरता की हदें पार, बच्चे ने मासूम पिल्लों को बोरे में भरकर पटका और एक को गड्ढे में फेंक दिया, वीडियो देखकर कांप उठेगी रुह!

विभागीय कर्मियों की सक्रियता एवं जनजागरूकता से वनों को आग से बचाया जा सकता है। डीएफओ के निर्देशों का मैदानी अमले ने पालन शुरू कर दिया है और अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता रैली निकालनी शुरू की है। इसी परिप्रेक्ष्य में यहां के डिप्टी रेंजर मंगल सिंह नायक द्वारा भी बैठक का आयोजन पुटा में किया गया।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।