अखबार वितरक संघ ने महापौर के जन्मदिन पर किया समारोह आयोजित

महापौर ने कहा-जनता के प्यार-दुलार से अभिभूत हूं

कोरबा 03 फरवरी। 02 फरवरी को कोरबा के लिए दोगुनी खुशी देने वाला साबित हुआ। एक ओर नवीन भव्य भाजपा कार्यालय के लिए भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियां मौजूद थीं, तो दूसरी ओर कोरबा महापौर के जन्मदिन पर जगह-जगह खुशियों का समारोह आयोजित था।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के जन्मदिन पर संयुक्त खुशियां बांटने के लिए टीपी नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया। संघ के सदस्यों ने महापौर का भव्य आत्मिक स्वागत किया, जिससे महापौर अभिभूत हो गईं। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि अखबार वितरक संघ के सदस्यों का जीवन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनके हौसलों को नमन करने का दिल करता है। मैं जनता से मिले प्यार-दुलार से अभिभूत हूं। जनता का ही यह स्नेह है कि मुझे ऐतिहासिक 45 हजार वोटों से जीता कर इस मुकाम तक पहुंचाया और आज मेरे जन्मदिन पर असीम खुशियां लुटाईं, यही मेरी असली पूंजी है और जगह-जगह अपनी इस बेटी के लिए समारोह आयोजित किया। महापौर ने कहा कि कोरबा को सुव्यवस्थित और विकसित करना हमारा लक्ष्य है, लेकिन इस विकास में किसी गरीब की रोजी-रोटी न छीने, इसका भी हमें ध्यान है। उन्होंने कहा कि सडक किनारे ठेला लगाने वाले, सब्जी बेचने वाले जैसे अंतिम व्यक्ति के जीवन सुलभ सोच के कारण ही हम इनके लिए वेंडिंग जोन बना रहे हैं। कोसाबाड़ी सब्जी मार्केट को हमने व्यवस्थित किया, बुधवारी में भी ऐसे लोगों के लिए छोटी-छोटी दुकानें बना रहे हैं, जो शीघ्र निर्मित हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मल्टीलेबल पार्किंग जो यातायात समस्या का समाधान बनेगा, उसे त्वरित गति से पूर्ण करा रहे हैं, ताकि सुनालिया पुल पर जाम न लगे। आमलोगों के लिए इसके बगल में चौपाटी का निर्माण होगा।

  चपोरा और सेमरा गांव में घूम-घूमकर इलाज करने वाले लोगों को पकड़ा

स्वच्छ, सुंदर और विकसित कोरबा की संकल्पना को पूरा करने का प्रयासमहापौर ने कहा कि भाजपा का शासन और निगम में भाजपा का शासन आते ही सबके सहयोग से कोरबा को स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अवार्ड मिला, स्वच्छ कोरबा के साथ विकसित कोरबा की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित विकास को गति दी जा रही है। सबके सहयोग से ही स्वच्छ कोरबा, विकसित कोरबा बनेगा। अखबार वितरक संघ भले ही छोटी इकाई है, लेकिन जज्बा विशाल है। महापौर के जन्मदिन पर विशाल केक काटा गया और उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने महापौर का मुंह मीठा कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व संघ ने महापौर सहित अतिथियों को आदरपूर्वक मंचस्थ कराया और महापौर सहित उपस्थित अतिथियों पंप हाउस के पार्षद रामकुमार साहू, अधिवक्ता हेमंत गौतम, शमीम ज्वेलर्स के संचालक मो. शमीम, भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल-प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ एवं समासेवी, संस्कारम् संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा चंदेल का पुष्पगुच्छ से आत्मी स्वागत किया।

कार्यक्रम में संघ के सदस्यों में जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, बालको इकाई कोषाध्यक्ष राकेश साहू, रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल सरोज, हर्ष नेताम, विल्सन, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार, दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।स्मृति चिन्ह से महापौर का सम्मानकार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।