CG Road Accident :–पुर्णिमा स्नान को निकले श्रद्धालुओं की कार पेड़ से जा भिड़ी, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Bilaspur बिलासपुर -पुर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा बेलगहना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। रायपुर से निकली कार ग्राम भसको के पास तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना निवासी रामकुमार धीवर (45) अपने साथियों निलेश्वर धीवर (38), सुखसागर मानिकपुरी (39), अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ कार से अमरकंटक के लिए रवाना हुए थे। वाहन निलेश्वर धीवर चला रहा था।

सुबह करीब 9 बजे, जैसे ही कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के समीप पहुंची, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे उतरते हुए पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस को रामकुमार की घटनास्थल पर ही मौत की पुष्टि हुई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में राजकुमार साहू ने भी दम तोड़ दिया।

  राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिष काउंसिल गठन की मांग

कार में फंसा शव, दो घंटे तक चला रेस्क्यू

टक्कर के बाद कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई थी, जिससे रामकुमार धीवर का शव वाहन के अंदर फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को चीरघर भेजा गया।

तीन घायलों का इलाज जारी

हादसे में कार चालक निलेश्वर धीवर सहित दो अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी रतनपुर पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

श्रद्धा की यात्रा बनी हादसे का शिकार

पुर्णिमा स्नान जैसे पावन अवसर पर निकले श्रद्धालुओं की यात्रा इस हादसे के साथ ही शोक में बदल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.