Bastar News: – बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर


बीजापुर/सुकमा। बस्तर रेंज के अंतर्गत बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों को अहम सफलता मिली है। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने कुल 14 नक्सलियों को मार गिराया, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादियों के शव मिले हैं। मुठभेड़ के दौरान घटनास्थलों से AK-47, INSAS और SLR राइफल्स समेत बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र माओवादियों की सक्रिय मौजूदगी की ठोस सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीमें रवाना की गईं।

बीजापुर जिले में शुक्रवार तड़के करीब सुबह 5 बजे से डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई, जो कुछ देर तक चली। वहीं सुकमा जिले में सुबह लगभग 8 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग की स्थिति बनी रही।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, अभियान में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियाँ सुरक्षा कारणों से साझा नहीं की जा रही हैं। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को बस्तर क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

  स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.