CG:– रतनपुर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई

CG:– छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर रतनपुर नगर में ‘सुशासन दिवस’ श्रद्धा, गरिमा और वैचारिक विमर्श के साथ मनाया गया। नगर के अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Ratanpur रतनपुर।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा अटल परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने अटल जी के जीवन, राजनीतिक योगदान, सुशासन की अवधारणा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

गौरतलब है कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को इस वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसे सुशासन दिवस के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक देखा।

  Bilaspur Golikand:– कांग्रेस नेता पर हुए गोलीकांड में आरोपियों को पुलिस ने रिमांड में लिया, पूछताछ में कई रसूखदारों के नाम सामने आए, पुलिस कर रही सभी कड़ियों की जांच

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, रविंद्र दुबे, श्रीमती बीनू निराला एवं घनश्याम कमल सेन ने अटल जी के विचारों, उनकी राजनीतिक दूरदृष्टि और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक द्वारा किया गया। संगोष्ठी में रोहिणी बैसवाड़े, प्रशांत यादव, संतोष तिवारी, मनोज कश्यप, सुरेश सोनी, दिनेश प्रभाकर, मुकेश यादव, शंकर राव, रामा जायसवाल, उषा चौहान, शिवानी सोनी, प्रभा मानिकपुरी, प्रमिला कश्यप, सविता धीवर, राजकुमारी बिसेन, ममता पाव, इंदु यादव, सुरेखा कश्यप, लव कहरा, वासित अली, रामकुमार कश्यप, सूरज कश्यप, तिरिथ पटेल, द्वारिका पटेल, उमेश कुमार, कृपाल सिंह, रामायण, पवन पाठक, हर्ष पटेल, हीरा मरावी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.