Janjgir-Champa News:– स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, नई ओपीडी व 10 बेड के एनआईसीयू का किया शुभारंभ



Janjgir-Champa, 22 दिसम्बर 2025: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, संचालक संजीव झा, एवं सहायक संचालक डॉ. सुरेंद्र पाम्भोई भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित ओपीडी हॉल और नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए 10 बेड के अत्याधुनिक एनआईसीयू का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र के नवजात शिशुओं को क्रिटिकल केयर के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने जीवनदीप समिति के माध्यम से स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर जन्मेजय मोहबे के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीजों की आवश्यकताओं के अनुसार समयबद्ध स्वीकृतियाँ देना अस्पताल की सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.के. मरकाम, सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी, जिला अस्पताल प्रबंधक अंकित ताम्रकार, आरएमओ डॉ. संदीप साहू सहित अस्पताल के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.