CG ASP, DSP Transfer:– आईपीएस अफसरों के बाद राज्य पुलिस सेवा में फेरबदल, कई जिलों के एएसपी और डीएसपी बदले गए

CG ASP ,DSP Transfer:– रायपुर। आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद राज्य सरकार ने अब राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव किया है। प्रदेशभर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं, जिससे कई जिलों में पुलिस प्रशासन का चेहरा बदल गया है।

CG ASP ,DSP Transfer:– रायपुर । राज्य शासन ने सोमवार देर रात पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल के तहत एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 35 एएसपी और 60 डीएसपी को नई–नई पोस्टिंग दी गई है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान बदली गई है।
रायपुर ग्रामीण में पदस्थ एएसपी कीर्तन राठौर को राजनांदगांव जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, एएसपी राहुल देव शर्मा को रायपुर ग्रामीण का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। व्ही जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर आईजी कार्यालय में पदस्थ एएसपी मधुलिका सिंह को बिलासपुर जिले में पदस्थ किया गया है। उन्हें अब बिलासपुर ग्रामीण एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईयूसीएडब्लू में पदस्थ एसपी गरिमा द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। इसके अलावा, एएसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेंद्र जायसवाल को गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में स्थानांतरित किया गया है।
बताया जा रहा है कि एएसपी मधुलिका सिंह पहले भी बिलासपुर में कार्य कर चुकी हैं। वे पूर्व में बिलासपुर में यातायात डीएसपी का पद संभाल चुकी हैं और पिछले लगभग एक साल से आईजी कार्यालय में पदस्थ थीं। अब नए आदेश के तहत उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की कानून–व्यवस्था संभालने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  विधायक किसानों की समस्या को लेकर उतरीं सड़क पर — एसडीएम कार्यालय का घेराव, कहा “अब की बार आंदोलन विधानसभा तक जाएगा,

पुलिस विभाग के अनुसार, यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। नए अधिकारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में कानून–व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

देखें जारी आदेश – ????