बेलगहना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या, गांव में शोक का माहौल

बेलगहना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या, गांव में शोक का माहौल

बिलासपुर – बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवानी में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अजीत पैकरा, पिता अमोल पैकरा, उम्र 22 वर्ष, ने नाला के पास एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बेलगहना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.