Winter Session:– जल जीवन मिशन में बरतने पर आठ कार्यपालन अभियंताओं को किया गया निलंबित,

Chhatisgarh Vidhansabha Winter Session:– जल जीवन मिशन में बरतने पर आठ कार्यपालन अभियंताओं को किया गया निलंबित,

Chhatisgarh Vidhansabha Winter Session:– जल जीवन मिशन मे लापरवाही बरतने पर आठ कार्यपालन अभियंताओं के निलंबन की जानकारी उपमुख्यमंत्री ने आज सदन को दी। इसके साथ यह भी बताया है कि निलंबित आठ में से दो कार्यपालन अभियंताओं को बहाल कर दिया गया है वही 6 का निलंबन अभी भी जारी है।

Raipur रायपुर। आज विधानसभा सत्र के दौरान जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों का मुद्दा सामने आया। जल जीवन मिशन में धांधली पर कार्यवाही की जानकारी कांग्रेस विधायक ने मांगी। जिस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भारसाधक उप मुख्यमंत्री अरुण साव  ने कार्यवाही की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने  बताया कि जल जीवन मिशन में लापरवाही पर आठ कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित किया गया है। जिनमें से दो को बहाल भी कर दिया गया। बाकी 6 कार्यपालन अभियंता अभी भी निलंबित हैं।

कांग्रेस विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने लिखित सवाल में पूछा था कि  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने के आरोप में कितने कार्यपालन अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया एवं कितने के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है ?  नोटिस कब,कब जारी किया गया एवं निलंबन की कार्यवाही कब की गई? जिन्हें निलंबित किया गया है, क्या उन्हें भी निलंबन के पूर्व नोटिस जारी किया गया है?  क्या निलंबित कार्यपालन अभियंताओं को बहाल किया गया है?


जिसके जवाब में उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने बताया है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने  जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने के आरोप में 19 कार्यपालन अभियंताओं को नोटिस (कारण बताओं सूचना पत्र) जारी किया है और  08 के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई। 13 कार्यपालन अभियंताओं को दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को, 01 कार्यपालन अभियंता को दिनांक 26 सितंबर 2023 को, 01 कार्यपालन अभियंता को दिनांक 3 जुलाई 2024 को एवं 04 कार्यपालन अभियंताओं को नोटिस (कारण बताओं सूचना पत्र) 19 जुलाई 2024 को जारी किया गया तथा 01 कार्यपालन अभियंता के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही  6 जनवरी 2023 को, 01 कार्यपालन अभियंता के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही दिनांक 8 फरवरी 2023 को एवं 06 कार्यपालन अभियंताओंके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही  19 जुलाई 2024 को की गई। जिन्हें निलंबित किया गया है, उन्हें निलंबन के पूर्व नोटिस जारी नहीं किया किया गया है।  निलंबित कार्यपालन अभियंताओं में से दो को बहाल किया गया है वही 6 अब भी निलंबित हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.