Prakhar Bhoomi
  • होम
  • राज्य एवं शहर
  • देश – विदेश
  • राशिफल

Bilaspur News:– रेलवे का कोच अटेंडर साइबर ठगों के लिए जुटाता था म्यूल अकाउंट, पुलिस ने दबोचा

13/12/2025 News Desk छत्तीसगढ़, देश - विदेश, राज्य एवं शहर 0

Bilaspur News:– रेलवे में कार्यरत कोच अटेंडर साइबर अपराधियों को बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था। रेंज साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। मामला रेंज साइबर सेल की जांच से जुड़ा है।

बिलासपुर। कमीशन के लालच में लोगों से बैंक खाता खुलवाकर उसके दस्तावेज साइबर ठगों तक पहुंचाने वाला रेलवे का कोच अटेंडर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। रेंज साइबर सेल ने पांच अलग–अलग केसों की जांच के बाद इस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।

सीएसपी निमितेष सिंह के मुताबिक, आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज संदिग्ध म्यूल बैंक अकाउंट की जांच कर ठगों तक पहुंचने के लिए विशेष निर्देश जारी किए थे। निर्देश मिलते ही रेंज साइबर पुलिस ने ऐसे खातों की पड़ताल शुरू कर पीड़ितों से संपर्क कर ट्रांजैक्शन डिटेल खंगाले। पड़ताल में सामने आया कि अलग–अलग बैंकों में खोले गए कई संदिग्ध खातों के पीछे एक ही व्यक्ति की भूमिका है। संबंधित म्यूल अकाउंट होल्डर्स को तलब कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि हेमूनगर निवासी दीपक विश्वकर्मा (45) हर खाते पर 10 हजार रुपये कमीशन का लालच देकर लोगों से बैंक अकाउंट खुलवाता था और फिर पासबुक व एटीएम खुद के पास रख लेता था। साइबर ठग इन खातों का उपयोग डिजिटल धोखाधड़ी में कर रहे थे।

  मुख्यमंत्री साय ने किया तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ

इधर, कार्रवाई की भनक लगते ही दीपक कुछ समय के लिए गायब हो गया और इस बीच उसने रेलवे में कोच अटेंडर की नौकरी पकड़ ली। नौकरी करते हुए भी वह विभिन्न लोगों को फंसाकर साइबर ठगों तक खाते पहुंचाता रहा। यहां तक कि ट्रेन के माध्यम से भी वह यह दस्तावेज गिरोह तक पहुंचाता था।

हाल ही में वह फिर से शहर में नए बैंक खाते खुलवाने की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही रेंज साइबर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह देशभर के अलग–अलग राज्यों में सक्रिय साइबर ठगों को बैंक डिटेल सप्लाई कर रहा था।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

  • Bilaspur Crime Update
  • Bilaspur News Cyber Crime
  • Chhattisgarh Police Range Cyber Cell
  • Cyber Fraud Network
  • Railway Attender Arrest Mule Account Case
Previous

Bilaspur News:– अब रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मी हो जाएँ सावधान, शिकायत पहुंची तो सीधा डिमोशन — चालान पेश करने के एवज में पैसा मांगने वाले प्रधान आरक्षक पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

Next

BILASPUR News:– न्यायधानी के नजदीक पहुंचा हाथी, आंगन में सो रही महिला को कुचलकर मौत, 12 साल का बेटा और एक ग्रामीण गंभीर

  • No Image

    Our Government is Committed to the Empowerment of Divyangjans: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

    Prime Minister Shri Narendra Modi Gave the Term ‘Divyang’ a New Meaning of Dignity and Self-Respect, Says Chief Minister Assistive Devices Worth ₹3.58 Crore Distributed […]

  • No Image

    BALCO Strengthens Supply Chain with New BTAP Alumina Railway Rake

    Korba (Balconagar) 31st July 2026: Before aluminium emerges from the smelter, a story unfolds behind the scenes. It begins with alumina, the lifeline of aluminium […]

  • No Image

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कोरबा, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमता को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने रेलवे यार्ड में […]

  • No Image

    CG रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख का सम्मान, आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति का ऐलान

    रायपुर, 3 अगस्त। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने वाली […]

  • विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल कोरबा द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    कोरबा। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला कोरबा के तत्वावधान में रविवार को टी.पी. नगर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ एवं पुतला दहन कार्यक्रम […]

रक्षाबंधन उत्सव में गूंजा वनवासी संस्कृति के संरक्षण का संदेश, 300 से अधिक नागरिकों ने लिया हिस्सा, वनवासी विकास समिति के आयोजन में जनजातीय बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

07/09/2026 0

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा ! देश में नंबर-1, PM मोदी के सामने CM साय ने पेश किया राज्य का अनोखा मॉडल

02/09/2026 0

एक चावल, हजार उम्मीदें ! कोरिया का जीराफूल 832 किसानों के लिए बन रहा नई पहचान और बेहतर बाजार का जरिया

18/08/2026 0

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

09/08/2026 0

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

09/08/2026 0

हसदेव पर सियासी घमासान तेज : BJP ने भूपेश बघेल को घेरा, संतोष पाण्डेय बोले — “कांग्रेस पहले अपने फैसलों का हिसाब दे”

08/09/2026 0

रायपुर : तारा कोल ब्लॉक और हसदेव अरण्य को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान […]

रक्षाबंधन उत्सव में गूंजा वनवासी संस्कृति के संरक्षण का संदेश, 300 से अधिक नागरिकों ने लिया हिस्सा, वनवासी विकास समिति के आयोजन में जनजातीय बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

07/09/2026 0

रायपुर, 6 सितंबर 2026 : वनवासी विकास समिति, रायपुर महानगर द्वारा शबरी कन्या आश्रम छात्रावास में भव्य रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में […]

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा ! देश में नंबर-1, PM मोदी के सामने CM साय ने पेश किया राज्य का अनोखा मॉडल

02/09/2026 0

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा ! देश में नंबर-1, PM मोदी के सामने CM साय ने पेश किया राज्य का अनोखा मॉडल रायपुर : […]

पहली कैबिनेट में 18 लाख से अधिक आवास का लिया था संकल्प, 2011 और 2018 की पात्रता सूची के सभी पात्र आवास स्वीकृत

23/08/2026 0

रायपुर, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत देने की योजना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी उपलब्धि का दावा […]

पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में थामा रैंप, कोसा सिल्क में दिखा आत्मविश्वास; बदली जिंदगी की दिखी नई तस्वीर, बस्तर के जंगलों में कभी हथियार उठाने वाली आत्मसमर्पित महिला नक्सलियां मुख्यधारा में लौटने के बाद राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मंच पर रैंप पर उतरीं, तालियों से गूंजा सभागार

20/08/2026 0

रायपुर। बस्तर के जंगलों में कभी हथियार उठाने वाली और अब आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुकीं पूर्व महिला नक्सलियों की जिंदगी का एक अलग […]

हसदेव पर सियासी घमासान तेज : BJP ने भूपेश बघेल को घेरा, संतोष पाण्डेय बोले — “कांग्रेस पहले अपने फैसलों का हिसाब दे”

08/09/2026 0

रायपुर : तारा कोल ब्लॉक और हसदेव अरण्य को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान […]

Copyright © 2026 | Fafafatsamachar by D S Graphics