Janjgir news:–लड़कियों ने बाल पकड़कर लात-घूंसे से पीटा विरोधी पक्ष वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया

Janjgir news:– जिले के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने आए दर्शकों को स्टाफ के बीच हुई जमकर मारपीट देखने को मिली। लड़कियों के बीच की झड़प में एक पक्ष की युवतियों ने दूसरे पक्ष की दो बहनों को बाल पकड़कर जमीन पर पटकते हुए लात–घूंसों से पीटा। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Video

घटना का पूरा विवरण:– घटना 5 दिसंबर की दोपहर लगभग 3:00 बजे चांपा के मुकुंद मल्टीप्लेक्स में हुई। फिल्म देखने आए दर्शक स्टाफ के बीच मामूली बहस को हाथापाई में बदलते देख सकते थे। मारपीट में शामिल एक पक्ष ने अपने साथ आए लोगों की मदद से दूसरी युवतियों पर हमला किया और उन्हें जमीन पर पटक कर पीटा। मारपीट से मल्टीप्लेक्स में चीख–पुकार मच गई। कुछ लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने बीच–बचाव की कोशिश की, लेकिन लड़कियों ने मारपीट जारी रखी।

कई दर्शकों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जिले और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया।

  कोरबा: 'नारी राग रंग महोत्सव' में महिलाओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा, सांस्कृतिक मंच पर दिखाई अनूठी छाप

पुलिस कार्रवाई:– मारपीट की सूचना मिलने पर चांपा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। मारपीट का शिकार 23 वर्षीय कविता यादव ने एफआईआर दर्ज कराई।

एफआईआर का विवरण:– कविता यादव, पिता कन्हैया यादव, निवासी चिल्हापारा सिवनी, थाना चांपा ने बताया कि वह मल्टीप्लेक्स में टिकट और कैंटीन का काम करती हैं। 5 दिसंबर को दोपहर लगभग तीन बजे टिकट काउंटर पर थीं, तभी स्टाफ की अंजली बरेठ और गिरजा बरेठ से पुराने रंजिश के चलते विवाद हुआ। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बुलाया और अश्लील गालियां देते हुए बाल खींचकर मारपीट शुरू कर दी। कविता की बहन प्रिया को भी बुलाकर उन पर हमला किया गया। मारपीट में दोनों बहनों को चोटें आईं, जिसे अन्य स्टाफ ने देखा।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।