Janjgir Crime News:– प्रोफेसर लूट प्रकरण में शिक्षक मास्टरमाइंड और सीएफ जवान समेत चार गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

Janjgir Crime News:– प्रोफेसर लूट प्रकरण में शिक्षक मास्टरमाइंड और सीएफ जवान समेत चार गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

Janjgir Crime News:– शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में प्रोफेसर के अपहरण और लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझाते हुए एक शिक्षक मास्टरमाइंड, सीएफ का जवान, दो अन्य आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सीएफ जवान कई महीनों से अपनी ड्यूटी से बिना अनुमति गायब चल रहा था।

Janjgir जांजगीर। प्रोफेसर से जुड़ी अपहरण व लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक मास्टरमाइंड और सीएफ के जवान सहित कुल चार आरोपियों व एक नाबालिग को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सीएफ का जवान लंबे समय से सेवा से अनुपस्थित था। पूरा मामला थाना शिवरीनारायण का है।

1 दिसंबर 2025 को प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर को कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर खरौद बुलाया, जहां पहुंचते ही उन्हें जबरदस्ती अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने उन पर हमला किया, 25 लाख रुपये की मांग की और दबाव बनाने के लिए उनका न्यूड वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। धमकी दी गई थी कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो को वायरल कर देंगे।

इसी दौरान आरोपियों ने प्रोफेसर के बैंक खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिए, हालांकि सूझबूझ दिखाते हुए उस रकम को बाद में बैंक में वापस जमा करा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। इसी दौरान एएसपी उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में टीमों ने लगातार प्रयास कर आरोपियों की पहचान कर ली। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:–
• करन दिनकर, 29 वर्ष, खाल्हेपारा वार्ड नं. 09, भवतरा
• अरुण मनहर, 19 वर्ष, कुथुर, थाना पामगढ़
• श्यामजी सिन्हा, 24 वर्ष, अंबेडकर चौक, रहसबेड़ा, अकलतरा
• कार्तिकेश्वर रात्रे, 35 वर्ष, खैरा, कसडोल, बलौदाबाजार

इनके अलावा एक नाबालिग आरोपी भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने सभी पर धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.