बेलगहना के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ शपथ, साइबर जागरूकता व रन फॉर यूनिटी का आयोजन

बेलगहना के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ शपथ, साइबर जागरूकता व रन फॉर यूनिटी का आयोजन

बिलासपुर/बेलगहना।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता,अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना था। साथ ही छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें कॉलेज के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इसके बाद “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य युवाओं में एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया,ऑनलाइन गेम, फेक लिंक, ओटीपी शेयरिंग और फर्जी कॉल के जरिए साइबर अपराधी लोगों को निशाना बना रहे हैं।

  आदतन चोर चोरी के  सामान सहित पुलिस गिरफ्त में,चोरी की मोटरसाइकल व हाइवा के 2नग बैटरी बरामद

चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर ने कहा – विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा —किसी भी अजनबी व्यक्ति को अपने बैंक या निजी जानकारी न दें,और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि छोटी सी लापरवाही किसी बड़े वित्तीय या व्यक्तिगत नुकसान का कारण बन सकती है। साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी साझा की, जिस पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कॉलेज के प्राचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श हमें देश की एकता और मजबूती की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल तकनीकी रूप से नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी सजग रहना चाहिए, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति के नारे गूंज उठे और “रन फॉर यूनिटी” ने बेलगहना की सड़कों पर एकता का रंग बिखेर दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.