CG School News: – प्रदेश के सात जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने कलेक्टरों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश

CG School News: – प्रदेश के सात जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने कलेक्टरों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Raipur, रायपुर। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सात जिलों में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर यह कदम राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियम और दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजें। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु चयनित जिले:
बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रस्तावों के आधार पर राज्य शासन केंद्र के मानव संसाधन मंत्रालय के साथ समन्वय कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उन्होंने जिलों में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने पर विशेष जोर दिया। मंत्री की पहल के बाद विभाग ने औपचारिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।

हर साल 1,000-1,500 मॉडल स्कूल विकसित करने की योजना:
केंद्रीय विद्यालयों के साथ-साथ प्रदेश के मौजूदा स्कूलों को भी ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत हर साल लगभग 1,000 से 1,500 स्कूलों को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जाएगा।

इन स्कूलों में भवनों की मरम्मत, पर्याप्त शिक्षक उपलब्धता और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं की सुनिश्चितता की जाएगी। संचालन सीधे शिक्षा विभाग के अधीन होगा, न कि सेजेस या किसी सोसायटी के माध्यम से।

पीएमश्री, सेजेस, डीएवी स्कूल भी अपग्रेड होंगे:
साथ ही पीएमश्री स्कूल, सेजेस, इग्नाइट स्कूल और 72 मुख्यमंत्री डीएवी स्कूलों को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.