Mungeli News:– धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई

Mungeli News:– थाना पथरिया क्षेत्र के लक्षनपुर वार्ड क्रमांक 01 में एक व्यक्ति द्वारा भजन-कीर्तन कर हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी ब्रिजेश शर्मा निवासी सरगांव की लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।

Mungeli मुंगेली। प्रार्थी ब्रिजेश शर्मा (27 वर्ष) ने थाना पथरिया में आवेदन देकर बताया कि 24 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे सत्यम सिंह पिता भगवंता सिंह (50 वर्ष) निवासी लक्षनपुर, पथरिया ने अपने घर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान उसने हिंदू परिवारों को ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई और उन्हें धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देते हुए कहा कि “हिंदू धर्म के देवी-देवता बेकार हैं, प्रभु यीशु ही कल्याण का मार्ग है।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नवनीत पाटिल के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे ने आरोपी सत्यम सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 182/2025 पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने आरोपी पर धारा 299 बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.