स्पीकर में छिपा 2 किलो IED बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार, विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क उजागर

गंडई में पार्सल बम साजिश का भंडाफोड़
पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गंडई क्षेत्र में पार्सल बम साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक संदिग्ध पार्सल से स्पीकर में छिपा 2 किलो का इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया। इस घातक साजिश में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अवैध विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

संदिग्ध पार्सल से खुला मामला
गंडई के एक दुकान पर एक गिफ्ट पैक्ड पार्सल डिलीवर हुआ। पार्सल पर फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो और पता लगा था और यह मानपुर निवासी अफसार खान के नाम से आया था। पार्सल संदिग्ध लगने पर प्राप्तकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम स्क्वॉड की मदद से पार्सल की जांच कराई तो उसमें छिपा 2 किलो IED बरामद हुआ।

तकनीकी जांच में सामने आया सच
जांच में पता चला कि आईईडी को जेलाटिन स्टिक और डिटोनेटर से तैयार किया गया था। डिटोनेटर स्पीकर की वायरिंग से जोड़ा गया था।
• यह विस्फोटक बिजली से जुड़ने पर सक्रिय होता।
• जैसे ही स्पीकर को प्लग-इन किया जाता, करंट डिटोनेटर तक पहुँचकर विस्फोट करता।
• विस्फोट के बाद स्पीकर का आवरण छर्रों में बदलकर घातक असर डालता।

हत्या की साजिश और विस्फोटक नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया कि विनय वर्मा ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर बम तैयार किया था। इस साजिश का उद्देश्य अफसार खान की हत्या करना था। इसके लिए दुर्ग जिले की एक खदान से अवैध रूप से निकाले गए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।
• परमेंश्वर वर्मा ने जेलाटिन खरीदने के लिए ₹6,000 दिए।
• विनय वर्मा ने बम तैयार किया और पार्सल बनाया।
• गोपाल वर्मा ने डिलीवरी में सहयोग किया।
• खिलेश वर्मा ने फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो और पता तैयार किया।
घासीराम वर्मा ने सप्लायरों से विस्फोटक मंगवाए।
सप्लायरों गोपाल खेलवार और दिलीप धिमर के ठिकानों से छापेमारी के दौरान 60 जिलेटिन स्टिक और 2 डिटोनेटर बरामद किए गए।

  सीजी पीएससी घोटालों की होगी सीबीआई जांच,साय केबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला,बेरोजगार युवकों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जेल,


गिरफ्तार आरोपी
1. विनय वर्मा (20), निवासी कुसमी, थाना खैराग
2. परमेंश्वर वर्मा (25), निवासी चीचा, थाना लिटिया, दुर्ग
3. गोपाल वर्मा (22), निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़
4. घासीराम वर्मा (46), निवासी केसला, थाना खैरागढ़
5. दिलीप धिमर (38), निवासी मात्रा, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, दुर्ग
6. गोपाल खेलवार, निवासी पथरिया, थाना नंदिनी नगर अहिवारा, दुर्ग
7. खिलेश वर्मा (19), निवासी बाजार अतरिया, थाना खैरागढ़
बरामद सामग्री
• 2 किलो IED (स्पीकर में छिपा)
• 60 जिलेटिन स्टिक
• 2 डिटोनेटर
• फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो और पता वाली सामग्री
कानूनी कार्रवाई
यह मामला FIR क्रमांक 277/2025 थाना गंडई में दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिया है कि विस्फोटकों की अवैध सप्लाई में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.