उपका में भोजली और तिरंगा यात्रा का संगम, देशभक्ति व संस्कृति का अनूठा उत्सव

उपका में भोजली और तिरंगा यात्रा का संगम, देशभक्ति व संस्कृति का अनूठा उत्सव

बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ग्राम उपका में इस बार एक अनोखा संगम देखने को मिला, जब शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका में पारंपरिक भोजली यात्रा और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन एक साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा भोजली बोने से हुई। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार में पारंपरिक भोजली गीतों के माध्यम से प्रकृति की समृद्धि की कामना की गई। राखी के दूसरे दिन भोजली विसर्जन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और बच्चे गीत गाते हुए पर्यावरण समृद्धि का संदेश दे रहे थे।

इसी मौके पर आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ लगभग एक किलोमीटर तक यात्रा की। जिला पंचायत सभापति निरंजन पैकरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की और बच्चों के साथ पैदल चलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने का प्रयास है।

  प्रशासनिक फेरबदल: छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, नई पोस्टिंग के आदेश जारी

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री प्रदीप कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा, समन्वयक भारत यादव, ग्राम सरपंच श्रीमती रामकुमारी उईके समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में डाइट पेंड्रा से आईं श्रीमती शांति ने इस पहल को शाला और समुदाय को जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण बताया और अन्य विद्यालयों को भी इससे प्रेरणा लेने का सुझाव दिया।

प्रधान पाठक सूर्यकांत वाजपेई, जो लंबे समय तक SCERT रायपुर में प्रशिक्षक और पुस्तक लेखन से जुड़े रहे हैं, ने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप और शाला-समुदाय जुड़ाव का उत्कृष्ट मॉडल बताया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.