Teacher Controversy:– छात्रों से करवाई निजी घर की सफाई, स्वामी आत्मानंद स्कूल की व्याख्याता को नोटिस, जवाब तलब

न्यायधानी.कॉम : Teacher Controversy:– गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की महिला व्याख्याता संध्या चौहान एक विवाद में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वे अपने निजी निवास पर स्कूली बच्चों से घर की सफाई और पेड़–पौधों की छटाई करवाते नजर आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, विद्यार्थियों से इस प्रकार का निजी कार्य कराना पूरी तरह निषेध है और शिक्षक की मर्यादा के विपरीत माना जाता है। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनहीनता और आदेश उल्लंघन माना है।

डीईओ कार्यालय की ओर से शिक्षिका को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं उपस्थित होकर मामले में जवाब दें। यदि उत्तर असंतोषजनक पाया गया, तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि छात्रों से स्कूल के बाहर किसी भी प्रकार का श्रम नहीं लिया जाएगा। ऐसे में शिक्षिका द्वारा निजी हित में छात्रों का उपयोग करना गंभीर उल्लंघन माना गया है।

  पुलिस ने बुजुर्गों को दिया सम्मान का मंच — ‘सियान चेतना कार्यक्रम’ में पूर्व पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.