युक्तियुक्तकरण में अनियमितताओं पर उठी आवाज – विधायक ने कमिश्नर से की चर्चा सौपा मांग पत्र

बिलासपुर/अकलतरा।
जांजगीर-चांपा जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बिलासपुर के संभागायुक्त श्री सुनील जैन से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस दौरान शासन के दिशा-निर्देशों की हो रही अवहेलना, शिक्षकों के मनमाने स्थानांतरण, तथा महिला शिक्षकों के साथ हुई नाइंसाफ़ी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया।

विधायक सिंह ने कमिश्नर को बताया कि जिले में 109 पद रिक्त होने के बावजूद शिक्षकों को अन्य जिलों में भेजा गया, जबकि स्थानीय समायोजन किया जा सकता था। इतना ही नहीं, जिले में 433 सहायक शिक्षकों के लिए केवल 255 पदों को रिक्त दिखाया गया, जो नियमों के खिलाफ है। इसके चलते कई महिला शिक्षकों को 50 से 80 किलोमीटर दूर की पदस्थापना मिली है, जिससे उन्हें मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से अकलतरा की बालक पूर्व माध्यमिक शाला का मुद्दा उठाया, जहां नियम समायोजन कर विद्यालय संचालन को बाधित किया गया है। उन्होंने मांग की कि यह निर्णय निरस्त किया जाए और विद्यालय का संचालन यथावत किया जाए।

विधायक बोले – “महिला शिक्षिकाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं!”

  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने गृहमंत्री से शीघ्र डकैती करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने की रखी मांग

विधायक ने स्पष्ट कहा कि यह पूरी प्रक्रिया शिक्षक विरोधी है और इसमें शासन के स्पष्ट दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई है। उन्होंने सूची को रद्द कर सभी शिक्षकों का स्थानीय स्तर पर समायोजन करने की मांग की।

कमिश्नर का आश्वासन – होगी कार्यवाही, शासन को भेजेंगे रिपोर्ट

विधायक की गंभीर आपत्तियों को सुनने के बाद संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि वे इस पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही करेंगे और राज्य शासन को भी इस संबंध में पत्राचार किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.