खुलेआम बिक रही थी अवैध शराब, बिलासपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

गणेश नगर चुचुहियापारा में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में विशेष दबिश कार्रवाई की, जिसमें पाँच लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अंजाम दी गई।

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर चुचुहियापारा इलाके में अवैध शराब बिक्री की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर इन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
1️⃣ राम कुर्रे पिता हीरा कुर्रे
2️⃣ संजय लाल पिता सेवा लाल
3️⃣ बृजेश मिरी पिता अनजान मिरी
4️⃣ मूलचंद वर्मा पिता कुबेर वर्मा
5️⃣ अमर साहू उर्फ पप्पू घोड़ी

  कोरबा: कुसमुंडा परियोजना में बवाल; कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

इन सभी पर अवैध शराब विक्रय के अलावा शांति भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फिर से ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

गणेश नगर चुचुहियापारा में बीते कई दिनों से स्थानीय नागरिकों द्वारा यह शिकायतें की जा रही थीं कि कुछ लोग सार्वजनिक रूप से शराब बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इन शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस ने क्षेत्र को चिन्हित कर विशेष ऑपरेशन चलाया।

पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने किशोर केवट बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे ही सघन अभियान चलाए जाएंगे। अवैध शराब, जुआ, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का “प्रहार” अभियान जारी रहेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.