पटवारी द्वारा दलालों के साथ मिलीभगत कर किसान की जमीन को हड़पने का रचा जा रहा षड्यंत्र,परेशान किसान ने आत्महत्या की अनुमति के लिए कलेक्टर को दिया आवेदन,




बिलासपुर। बिलासपुर जिले गनियारी तहसील क्षेत्र के  ग्राम टांडा पटवारी के द्वारा किसान घासीदास वैष्णव की जमीन को दलालों के साथ मिलीभगत कर हड़पने की  कोशिश की जा रही है। त्रस्त होकर इस किसान ने आत्महत्या की अनुमति के लिए कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन पत्र दिया  है।


ग्राम टांडा पटवारी शशांक त्रिपाठी पटवारी हल्का नंबर 19 के द्वारा उक्त किसान को लगभग 1 वर्ष से किसान की जमीन को बताने के नए-नए बहाने ढूंढ कर एक साल से उक्त किसान को परेशान किया जा रहा है। पटवारी ने उक्त किसान को बी -1,खसरा दिया है।पटवारी के द्वारा इसकी फोटो खींची गई है  ताकि वह यह बता सके  कि उसने उक्त किसान को उनकी जमीन का कागजात दे दिया है।जबकि नक्शा के साथ टिप में लिखना चाहिए पटवारी को कि उक्त जमीन रक्षा मंत्रालय की सूची से बाहर है  या नहीं। पटवारी के द्वारा नहीं लिखा गया सिर्फ b1 खसरा देकर किसान को चलता कर दिया।और खसरा नंबर  1316/6 की  जमीन को पटवारी के द्वारा दूसरे से सौदा कर लिया गया और बोला गया कि एक लाख रूपए ले लो और उक्त जमीन की रजिस्ट्री के लिए बिलासपुर चलकर रजिस्ट्री कर दो। किसान के द्वारा पटवारी के इस प्रस्ताव को मानने से मना कर दिया गया। इस पर पटवारी शशांक त्रिपाठी गुस्से में आग बबूला हो गया । उसने किसान से कहा किकहा  जहां शिकायत करना है कर दो मेरी पहुंच ऊपर तक है । बताया जा रहा है कि उक्त पटवारी को रसूखदारों का
वरद हस्त प्राप्त है  टांडा अमने क्षेत्र की रक्षा मंत्रालय की जमीन को भी बांट लगाने की फिराक में उक्त पटवारी के द्वारा जितने भी खसरा नंबर  की भूमि को उनके द्वारा जिस किसी किसान को खरीदी बिक्री के लिए दिया गया  है उसकी जांच करने से सच्चाई सामने आ जाएगी कि कौन सी जमीन रक्षा मंत्रालय में आती है और कौन सी जमीन रक्षा मंत्रालय में नहीं आती। आखिर किसान हारकर आवेदन पत्र कलेक्टर के कार्यालय में आज  20 फरवरी को  जाकर दिया । कृषक टांडा ने अपने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर को बताया है कि पटवारी के द्वारा उन्हें घूमाया जा रहा है ना ही उनकी जमीन को पटवारी के द्वारा चिन्हित कर बताया जा रहा है। पटवारी जमीन दलालों से साथ मिलकर जमीन को बेचने के फिराक में है। परेशान कृषक ने आज आत्मदाह करने की अनुमति प्रदान करने के लिए आवेदन पत्र कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर की  आवक जावक शाखा  में दिया गया है।

  Rajnanadgaon news:– डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर में ट्राली गिरी, पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता समेत अन्य नेता हुए घायल

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.